बरेली। बरेली मुरादाबाद मंडल शिक्षक एम एल सी चुनाव के केडीएम इण्टर कॉलेज क्षेत्र के बूथ प्रभारियों की मीटिंग आ आयोजन किया गया, चुनाव प्रभारी ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने सभी प्रभारियों से वोट बनवाने के लिए तत्परता से जुट जाने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षक समाज से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश के लिए समर्थन की अपील करे कदीर अहमद ने कहा कि शिक्षक समाज अपने मत का अधिकार समझ रहा है और भाजपा के झूठे जुमलो को जवाब देने का मन बना चुका है,कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली ने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों को धोखा दिया है उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही वित्तविहीन शिक्षकों को 5000 रुपए मान देय दिया जायेगा, बायोमैट्रिक प्रणाली समाप्त की जाएगी,पुरानी पेंशन बहाल होगी इसलिए सभी गुरुजन इस बार सपा प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख़्तर को चुनाव जिताने का मन बना चुके है,आज की सभा में प्रभारी ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट, कदीर अहमद कंट्रोल रूम प्रभारी हैदर अली, डॉ अमित सक्सेना अब्दुल कय्यूम मुन्ना,रोहित राजपूत,विजय कुमार,अभिषेक शर्मा, डॉ चांद,कुलदीप राणा,महेंद्र विक्रम,महताब मंसूरी,आदि प्रमुख थे।