मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 28 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 24.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
शिक्षा और रोजगार

संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं गणित-विज्ञान प्रतियोगिताओं में शिव देवी विद्यालय का परचम

September 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर, सिविल लाइन्स में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक तथा गणित-विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। संकुल बदायूँ के नौ विद्यालयों के भैया-बहिनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजक विद्यालय के प्रतिभागियों ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का परचम लहराया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह, संकुल प्रमुख सतीश चंद्र गंगवार, प्रधानाचार्य सुशील कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के भैया-बहिनों ने स्वागत गीत और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। संकुल प्रमुख सतीश चंद्र गंगवार ने प्रतियोगिताओं की रूपरेखा एवं आवश्यक दिशा-निर्देश बताए।प्रतियोगिताओं में साहित्यिक प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, अंत्याक्षरी, गणित एवं विज्ञान प्रदर्श, चित्रकला, गीत-गायन, पत्र-वाचन और कथा-कथन सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं। शिशु वर्ग में विज्ञान प्रश्नमंच में शिव देवी बदायूँ प्रथम, द्रौपदी देवी द्वितीय और रेलवे रोड उझानी तृतीय रहा। अंत्याक्षरी, चित्रकला तथा विज्ञान प्रदर्श में भी शिव देवी बदायूँ ने प्रथम स्थान हासिल किया। गणित प्रदर्श में विद्यालय की आरोही मिश्रा प्रथम रहीं।गीत-गायन में शिव देवी की सौम्या शाक्य प्रथम और आकृति द्वितीय रहीं। कथा-कथन में माधव सिंह प्रथम तथा श्रद्धा श्रीवास्तव द्वितीय रहे। वैदिक गणित प्रश्नमंच में शिव देवी बदायूँ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग की चित्रकला में मीरा चौकी बदायूँ प्रथम रही। आचार्य पत्र-वाचन में ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पंचकोश का समावेश’ विषय पर शिव देवी के आचार्य लालाराम वर्मा प्रथम रहे।समापन अवसर पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया। जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी प्रांतीय प्रतियोगिताओं में रेलवे रोड, एटा में प्रतिभाग करेंगे।निर्णायक मंडल में सुभाषिनी सक्सेना, विनय चौहान, सोवरन सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सजल सक्सेना, प्रेम निवास, संजीव पाराशरी,दयाराम सिंह एवं गौरव चंदेल रहे। प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने भी भैया-बहिनों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights