शिक्षणेत्तर कर्मचारी सयुंक्त परिषद के शैलेश सिंह प्रदेश सचिव व सागर सर्मेन्द्र कुमार बने मण्डल सयोंजक
बरेली। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर की अध्यक्षता में मनोभूषण इंटर कॉलेज बरेली में बैठक आयोजित की गई। बैठक मे बरेली मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के जुलाई एवं अगस्त माह के लंबित मानदेय तथा कुछ विद्यालयों में कर्मचारियों को विद्यालय आने से रोके जाने के मामले में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा 1 सितंबर को संयुक्त शिक्षा निदेशक, बरेली मंडल, बरेली को पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। परिषद ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि 14 सितम्बर दिन सोमवार को सयुंक्त शिक्षा निदेशक बरेली मण्डल बरेली का एक बजे घेराव किया जाएगा। बैठक में आंदोलन को लेकर बनी रणनीति इसी क्रम में आयोजित परिषद की बैठक में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे मामले पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारी सीमित मानदेय में अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं और लगातार दो माह का मानदेय लंबित होना उनके लिए अत्यंत कठिन परिस्थिति पैदा कर रहा है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते समस्या का समाधान न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर परिषद लगातार अधिकारियों के समक्ष आवाज उठा रही है। यदि समय-सीमा के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिषद लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।जिला सचिव आफाक अहमद ने कहा कि कर्मचारियों के मानदेय का समय से भुगतान उनकी मूल आवश्यकता है। विभाग को इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी से राहत मिल सके।जिला मंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों को विद्यालय आने से रोकने जैसे मामलों पर भी विभाग को स्पष्ट निर्देश जारी करने चाहिए। किसी भी कर्मचारी की सेवा प्रभावित न हो और उसे नियमानुसार कार्य करने का अवसर मिले, यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।बैठक में अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि परिषद कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी। अंत में परिषद के संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शैलेश कुमार सिंह को प्रदेश सचिव तथा सागर सर्मेन्द्र कुमार को मंडल संयोजक नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि वे संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों को एकजुट करने तथा उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। बैठक मे वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष कामरान आरिफ, कोषाध्यक्ष मुहम्मद फैसल, उप सचिव शिशुपाल, जिला उपाध्यक्ष सौरभ शुक्ला, तिलक राम, हिमांशु गौतम, सुनील कुमार, मोहम्मद फरीद कविता, अर्चना, वीरू मौर्य, बंटी वर्मा, रुचि, मुस्कान भारती, अर्चना, कविता, ललित, अरुण कुमार यादव, अरविंद कुमार पाली, पप्पू, विकास, साजिद, दीपक, अर्जुन सिंह, यशपाल, ओम शंकर, कपिल, संजय, राहुल आदि कर्मचारी लोग उपस्थित रहे।
















































































