बरेली। नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय, अकबर रोड पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम एवं सह-प्रभारी प्रदीप नरवाल ने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसके बाद इंदिरा भवन में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने देशभर के प्रतिनिधियों तथा उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की टीम के साथ संगठनात्मक बैठक की।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 28 जुलाई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और छात्रों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेगा। साथ ही विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते हुए अपनी बात मजबूती से रखेगा।