बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत की ओर से सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। संस्थान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को टीम के रूप में सक्रिय कर वृक्षारोपण, जल संरक्षण, रक्तदान, नशामुक्ति, महिला जागरूकता, बाल संरक्षण, निर्धन कन्या विवाह, वृद्ध सेवा और शिक्षा संरक्षण जैसे सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देना है। इसके अलावा राष्ट्रीय एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए भी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है।संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया और राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष आर्यन्द्र सिंह और शैलेंद्र सिंह को पटका पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र लाला और उमेश गुप्ता को ‘वरिष्ठ नागरिक रत्न’ से सम्मानित किया गया।संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया और राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल को 12 सितंबर को रामनगरी अयोध्या में रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।