‘भविष्य ज्योति-2026’ सम्मान समारोह में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मा

WhatsApp Image 2026-07-27 at 5.48.28 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।’भविष्य ज्योति-2026′ सम्मान समारोह में बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी के कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस गरिमामय समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथियों में जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय (आईएएस), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा (आईपीएस), मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर एवं प्रशस्ति-पत्र (सर्टिफिकेट) प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं उत्कृष्टता के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कक्षा 10 से मनु उपाध्याय, प्रतिज्ञा, अनन्या ईशानी, सुमन, मानवी, आराध्या, एकाक्ष, आशीष, तनु, आशुतोष एवं भूमिका गुप्ता तथा कक्षा 12 से तनमय, अर्जेश, अग्रिम चांडक, वंशिका एवं अभय दीक्षित सहित विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों से विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर आत्मविश्वास, खुशी और सफलता का गर्व स्पष्ट दिखाई दे रहा था। यह सम्मान उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प तथा शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। बाबा इंटरनेशनल स्कूल सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, श्रेष्ठ संस्कार एवं उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि ‘भविष्य ज्योति-2026’ जैसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं तथा उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं। हमें विश्वास है कि विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं उपलब्धियों के माध्यम से विद्यालय, जनपद एवं राष्ट्र का गौरव बढ़ाते रहेंगे।
इस अवसर पर प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights