शैतान के कहने पर की सियाराम की चाकू से गोदकर हत्या , सबूत छिपाने पीलीभीत जा रहा था हत्यारोपी गिरफ्तार
बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस ने धौराटांडा क्षेत्र में 60 वर्षीय सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमान और उसके पिता इम्तियाज अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, आला कत्ल चाकू, मृतक का मोबाइल, आधार कार्ड, नकदी तथा खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने यह भी कहा कि “जिन्न-शैतान उससे हत्या करवाता था।” हालांकि पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे नशे की लत सामने आई हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई को धौराटांडा निवासी सुरेश श्रीवास्तव ने अपने पिता सियाराम श्रीवास्तव की हत्या के संबंध में भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रारंभिक तहरीर में संपत्ति विवाद को लेकर कुछ लोगों पर आरोप लगाए गए थे। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जांच में सफेद रंग की ओमनी वैन UP25BL7337 संदिग्ध मिली। जिनपर आरोप लगाया वो नहीं थे जांच आगे बढ़ने पर वैन चालक मोहम्मद अरमान का नाम प्रकाश में आया।सोमवार तड़के भोजीपुरा पुलिस और एसओजी टीम ने आटामांडा तिराहे के पास से मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ओमनी वैन, चाकू, मृतक का आधार कार्ड, सैमसंग गैलेक्सी एम-04 मोबाइल, ₹580 नकद, वाहन के टूटे शीशे के कांच, खून से सनी शर्ट और गमछा बरामद किया गया। चाकू मिलने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई।पूछताछ में आरोपी अरमान ने बताया कि वह नशे का आदी है और पैसों के इंतजाम के लिए 24 जुलाई की सुबह ओमनी वैन लेकर निकला था। बिबियापुर रोड पर सुनसान स्थान पर पैदल जा रहे सियाराम श्रीवास्तव को देखकर उसने पहले जानबूझकर वैन से टक्कर मारी। जब वह सड़क किनारे गिर गए तो उसने चाकू से गला रेत दिया और सीने पर 17 वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद मृतक सियाराम की जेब से मोबाइल, आधार कार्ड और नकदी निकालकर फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी की पकड़ा उससे पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि 24 तारीख को एक महिला जिन्न की आवाज मेरे कान में आती है , वो मुझसे कहती है किसी को मारो जो तुम्हे मिले उसे मार दो अरमान कार लेकर आता है रास्ता में सियाराम श्रीवास्तव मिल जाते है उनके कार से टक्कर मारने के बाद उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया सियाराम की गर्दन पर और शरीर पर 17 वार किये सियाराम की मौत हो गई अरमान कार लेकर चला गया सियाराम का शव रोड किनारे खून में लटपट पड़ा हुआ था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा दिया । और घटना की जांच में जुट गई ।
एसपी सिटी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने पूरी जानकारी अपने पिता इम्तियाज अहमद को दी। दोनों ने मिलकर खून से सने कपड़े, चाकू और मृतक का सामान एक थैले में रखकर ओमनी वैन की सीट के नीचे छिपा दिया और वाहन को एक राइस मिल में खड़ा कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी हत्या से जुड़े सभी सबूतों को ठिकाने लगाने के लिए पीलीभीत की ओर जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने अरमान को दबोच लिया। इसके बाद पिता इम्तियाज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुँवर बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक गौरव चौधरी सहित भोजीपुरा थाना और एसओजी की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बाइट मुकेश चंद मिश्रा एसपी उत्तरी















































































