बरेली। विश्व जागृति मिशन, बरेली मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा पर्व का आयोजन श्री भारत माता मंदिर, राजेंद्र नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर मिशन के प्रधान देवेंद्र खंडेलवाल ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं तथा आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से गुरु के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मिशन के महामंत्री पवन अरोड़ा ने दिल्ली आश्रम से पूज्य गुरुदेव सुधांशु महाराज का गुरु पूर्णिमा संदेश उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाया। संदेश में गुरुदेव ने सभी भक्तों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए जीवन में प्रेम, सेवा, सदाचार और आध्यात्मिक साधना अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिला प्रधान ममता गर्ग, विजय अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, किरण सिंह, किरण सक्सेना, वंदना अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सविता अरोड़ा , रेणु वार्ष्णेय ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय गर्ग, संदीप मेहरा, महेंद्र गंगवार, नरेंद्र खुराना, संजीव अग्रवाल, नीरज माथुर, शिवम सिंह, नूतन मिश्रा, राकेश गुप्ता, कृष्ण अरोड़ा, गीता जोशी, रेनू मिश्रा, मंजू गोयल, इंदु गोयल एवं राजकुमार चोपड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा ।कार्यक्रम के उपरांत एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।