एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बाबा इंटरनेशनल स्कूल में छात्राओं का हुआ निःशुल्क टीकाकरण

WhatsApp Image 2026-07-27 at 4.14.14 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से बाबा इंटरनेशनल स्कूल, बिल्सी में एचपीवी (Human Papillomavirus) टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बिल्सी की स्वास्थ्य टीम द्वारा क्राइम इन्स्पेक्टर बी.के. मौर्या, महिला एस.आई. रचना देशवाल, महिला कांस्टेबल दिव्या एवं संजना कुमारी, कांस्टेबल जितिन कुमार, बलिराम की उपस्थिति में पात्र छात्राओं का निःशुल्क टीकाकरण किया गया।इस कार्यक्रम में सीएचसी बिल्सी से चिकित्सा अधीक्षक डा० अनिल कुमार शर्मा, डा पीके शर्मा तथा ए.एन.एम. व काउंसलर मिराज बी व रेनू तोमर आदि ने इस अभियान के अंतर्गत 14 वर्ष आयु की उन छात्राओं (जिन्होंने अभी 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है) को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। टीकाकरण से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं एवं विद्यालय प्रशासन को एचपीवी संक्रमण, सर्वाइकल कैंसर तथा टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है तथा बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।
टीकाकरण प्रक्रिया को पूरी सावधानी एवं निर्धारित स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रत्येक छात्रा का आवश्यक सत्यापन एवं पंजीकरण करने के बाद वैक्सीन लगाई। विद्यालय प्रशासन ने भी संपूर्ण व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे टीकाकरण अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने इस अभियान में सहयोग देने वाले सभी अभिभावकों का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने समय पर सहमति-पत्र उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। बाबा इंटरनेशनल स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विद्यार्थियों का स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं समग्र विकास विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश शासन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिल्सी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितकारी अभियान छात्राओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा |

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights