बदायूं। डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में पीड़ित समाज उत्थान समिति एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास समिति के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली में डॉ. मनवीर सिंह के डीन नियुक्त होने तथा इंटीग्रेटेड ग्लोबल यूनिवर्सिटी, दिल्ली द्वारा शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित विभूतियों का अभिनंदन किया गया।समारोह की अध्यक्षता डॉ. गजेंद्र पाल सिंह ने की, जबकि संचालन सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सी.पी. सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ. महिपाल सिंह टंडन, डॉ. राजवीर सिंह, डॉ. हरीश कुमार दिनकर, डॉ. जमुना प्रसाद सागर, डॉ. किशनपाल सागर, डॉ. भुवनेश्वर सिंह, डॉ. राधेश्याम बिलाटिया, डॉ. राधेलाल बौद्ध एवं डॉ. क्रांति कुमार को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्राप्त डी.लिट. (मानद डॉक्टरेट) उपाधि पर पुष्पमाला, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सभी सम्मानित अतिथियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।अवसर पर ज्ञान चंद्र आर्य (कोषाध्यक्ष), भीमसेन सागर, जयपाल सिंह (जिलाध्यक्ष, बसपा), रघुवीर सिंह कर्नल, मुन्नालाल संत, शीतल दास सागर, रामेश्वर दयाल, अधिवक्ता सूरज सिंह, अधिवक्ता प्रेम बाबू, हरिश्चंद्र, सोनपाल सिंह, जी.आर. त्यागी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। समारोह का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।