बरेली । संयुक्त बार एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अवाहन पर अधिवक्ता महासम्मेलनजिला बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गयाअधिवक्ता महासम्मेलन का आयोजन।डायट ऑडिटोरियम बदायूं में संपन्न हुआ आयोजन कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5:00 बजे तक चला, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं तहसीलों से उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबंध बार एसोसिएशन को आमंत्रित किया गया था।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल से संबंध एडवोकेट बार एसोसिएशन जनपद बरेली द्वारा अधिवक्ता महासम्मेलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गयाअध्यक्ष अनिल द्विवेदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि, बार एसोसिएशन की मतदाता सूची से गुंडे मवालियो भूमाफियाओं और नॉन प्रैक्टिशनर अधिवक्ताओं को हटाना ही पड़ेगातभी प्रैक्टिशनर अधिवक्ताओं का सम्मान बचेगा । सचिव गौरव सिंह राठौड़ ने मंच से बोलते हुए कहा है कि, अपराधी गतिविधियों में संलिप्प्ट लोग प्राइवेट लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल कर केवल अधिवक्ताओं की संख्या बढ़ाई जा रही है, एलएलबी में प्रवेश हेतु ऑल इंडिया स्तर पर एंट्रेंस एग्जाम बोर्ड गठित कर कराए जाएं। बिना एंट्रेंस कराए एलएलबी में प्रवेश निरस्त कराए जाएंएडवोकेट बार एसोसिएशन जनपद बरेली के प्रतिनिधिमंडल में, अध्यक्ष अनिल द्विवेदी, संरक्षक मंडल के सदस्य ,अंगन सिंह अंगद, संजय वर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, कोसा अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ,सचिव गौरव सिंह राठौड़, अचिंत द्विवेदी, नमन मिश्रा, फिरोज मोहम्मद, अचल सक्सेना, आदि अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता महासम्मेलन बदायूं के सम्मेलन में सम्मिलित हुए।