जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का मौन सत्याग्रह, निकाला मशाल जुलूस

WhatsApp Image 2026-07-25 at 5.27.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे दिल्ली जंतर मंतर पर छात्रो पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में,अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आहवान पर कांग्रेस जनो ने मौन सत्याग्रह किया ।
उसके बाद शाम को मशाल जुलूस”” निकाला गया जो कमिश्नरी स्थित शहीद स्थल से शुरू होकर चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क पर समाप्त हुआ ।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों का विरोध प्रदर्शन यह केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं बल्कि छात्रों के हक ,अधिकार और भविष्य की लड़ाई है जो वह अपने हक के लिए लड़ रहे हैं दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात कह रहे छात्रों पर किए गए अत्याचार को दबाने की हम कड़ी निंदा करते हैं ।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में लगातार महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं जिससे छात्र और छात्राओं के भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है लगातार पेपर लीक होने से छात्र और छात्राएं मानसिक दबाव में आकर आत्मह्त्या कर रहे हैं उसके बाद भी यह सरकार सिर्फ अपने लोगों, मंत्री को बचाने में लगी हुई है । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता गुरु जी डॉ के बी त्रिपाठी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा यह सत्याग्रह उन छात्रों एवं देश के युवाओं के साथ अटूट , एकजुटता व्यक्त करने के लिए किया जा रहा है जिनका भविष्य व्यवस्थाओं की गंभीर विफलताओं के कारण प्रभावित हुआ है।उन्होंने कहा आज देश का युवा, छात्र अपना हक मांग रहा है वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को कह रहा है लेकिन इस डबल इंजन भाजपा सरकार में कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है बल्कि शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं पर यह सरकार लाठियां चलवा रही है इस सरकार के पास देश के युवाओं, छात्र-छात्राओं के भविष्य की कोई योजना नहीं है।
उपस्थित लोगों में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मुजम्मिल रजा एडवोकेट ,डॉ चारू मेहरोत्रा ,जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, संगठन मंत्री जुनैद हसन एडवोकेट, के के दीक्षित, कमरूदीन सैफी , रमेश चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश वाल्मीकि , सुरेश दिवाकर, राफिया शबनम, मो नदीम . राजा राम, मुरारी लाल, नजमी खान जोया, पार्षद जरीफ उददीन मुन्ना, मोईद सिददीकी, मो नाजिम, मो नफीस, ईरशाद मंसूरी, अमित अशयप, मो आमिर सैफी, सभासद नाजिम, मो जुनैर , राजा शेख, ईशाक बेग, यूसुफ़ खान ननहे, असरूफ खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights