मातृशक्तियों और देवकन्याओं ने प्रज्ज्वलित किए दीप, श्रद्धालुओं ने लोक मंगल की कामना से यज्ञ भगवान को समर्पित कीं आहुतियां
उझानी : अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार से आई ज्योति कलश रथ यात्रा का मुहल्ला अहिर टोला स्थित शिक्षक स्वर्गीय जय सिंह यादव की चौपाल पर विराट दीपयज्ञ और पांच कुण्डीय यज्ञ हुआ। मातृशक्तियों एवं देवकन्याओं ने परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष, 24 सौ तीर्थों के जल एवं रज से युक्त शक्ति कलश, युग ऋषि वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा सौ वर्षों से प्रज्ज्वलित अखंड दीप का पूजन किया। लोकमंगल की कामना से यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं।मुख्य वक्ता जिला समन्वयक शाहजहांपुर सूरज वर्मा ने कहा कि यज्ञ, संस्कार और आध्यात्म भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा, गायत्री और गीता जीवनदायिनी है। मानव में देवत्व जगातीं, सन्मार्ग दिखातीं हैं।
गायत्री शक्तिपीठ के नत्थूलाल शर्मा ने कहा कि यज्ञ त्याग, सेवा, सहयोग और लोकमंगल का श्रेष्ठ माध्यम है। यज्ञ से वातावरण के साथ मन और विचार भी पवित्र होते हैं।संस्कारवान व्यक्ति ही परिवार, समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य का आधार बनता है।गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा किबच्चों में यज्ञ, संस्कार और आध्यात्म का बीजारोपण समय की मांग है। संस्कारों से युक्त नई पीढ़ी ही श्रेष्ठ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करेगी। उन्होंने वेदमंत्रोच्चालण कर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ संपन्न कराया। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार और भवेश शर्मा ने विराट दीपयज्ञ संपन्न कराया। जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया गायत्री शक्तिपीठ पर 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर्व, 2 अगस्त को ज्योति कलश रथ यात्रा के समापन पर पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा। वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा, दया शर्मा, ममता ने पूजन कराया। रथ चालक राकेश कुमार सिंह ने प्रज्ञा सुनाए। मुख्य यजमान आर्येंद्र सिंह-मुन्नी देवी ने मां गायत्री का पूजन, ध्रुव यादव-मोना यादव ने अखंड ज्योति, भुवनेश शर्मा और धीरेंद्र सोंलंकी-सपना ने गुरु पूजन पूजन किया।
इस मौके पर ममता शर्मा, साधना सोलंकी,धीरेन्द्र यादव, विजेंद्र यादव, राम सिंह प्रजापति, धर्मेंद्र यादव बहादुर, नक्षत्रपाल सिंह, गौरव, जितेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, शेर सिंह, वैभव शर्मा, विवेक अग्रवाल, सुजाता माहेश्वरी
आदि मौजूद रहीं।















































































