बरेली पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता: महिला वर्ग में बरेली, पुरुष वर्ग में गोरखपुर जोन बना चैंपियन

WhatsApp Image 2026-07-25 at 12.11.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। रिजर्व पुलिस लाइन बरेली के परेड ग्राउंड में आयोजित 74वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। 20 से 24 जुलाई तक चली इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 11 और महिला वर्ग की 6 जोनल टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी की उपस्थिति में हुआ।
महिला वर्ग के फाइनल में बरेली जोन ने मेरठ जोन को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में बरेली ने कानपुर को 3-0 तथा मेरठ ने गोरखपुर को ट्राईब्रेकर में 4-2 से पराजित किया था।पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर जोन ने मेरठ जोन को 3-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। सेमीफाइनल में मेरठ ने वाराणसी को 1-0 और गोरखपुर ने प्रयागराज को 2-0 से हराया था।प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार वाराणसी जोन के अमन सिंह तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार गोरखपुर जोन के मिथलेश यादव को मिला। महिला वर्ग में शिवानी गोयल (बरेली जोन) को बेस्ट स्कोरर और लता (बरेली जोन) को बेस्ट गोलकीपर चुना गया।समापन समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य सहित पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी, पत्रकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक जगदीश सिंह पाटनी ने किया, जबकि संपूर्ण व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी प्रतिसार निरीक्षक हरमीत सिंह ने निभाई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights