बरेली। 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रामपुर बाग स्थित जैन मंदिर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रृंखला के चौथे “भगवान पार्श्वनाथ स्वास्थ्य महाशिविर” का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जैन मंदिर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।राष्ट्रीय संगठन मंत्री सौरभ जैन ने बताया कि कारगिल युद्ध एवं उससे पूर्व के युद्धों में भाग ले चुके वीर सैनिकों को महाशिविर में विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आगामी शिविरों में भी जारी रहेगी। महाशिविर के संयोजक अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार जैन ने बताया कि गुरुग्राम के प्रतिष्ठित चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ शहर के अनुभवी डॉक्टर भी अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में बीपी, शुगर, बीएमडी, पीएफटी, ईसीजी और वजन सहित कई आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की जाएंगी।आयोजन समिति ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने परिवार और परिचितों को भी इस निःशुल्क स्वास्थ्य महाशिविर का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।बैठक में अतुल जैन, मनीष जैन, धनंजय जैन, सुनील जैन, सुबोध जैन, डॉ. पी.के. जैन, सतीश जैन और डॉ. अनिल कुमार जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।