मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 3 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
महात्मा गांधी-शास्त्री जी की जयंती पर सामाजिक सरोकारों का संकल्पपूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने गांधी-शास्त्री को नमन किया, संयुक्त रूप से किया ध्वजारोहणछाया ट्रेनिंग सेंटर के तीन माह के प्रोफेशनल मेकअप कोर्स का भव्य ग्रैंड फिनाले हुआविद्यापीठ में राष्ट्र रक्षा यज्ञ के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसादगी, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प संग संपन्न हुआ कार्यक्रमगुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनी गांधी-शास्त्री जयंतीसफलता संसाधनों की गुलाम नहीं होती : वेदवीर आर्यगांधी जयंती पर पुलिस लाइन में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित
Uttar Pradesh

पुजारी ने भूत का चक्कर बता लड़की के गाल जलाये,दी तहरीर,पुजारी गिरफ्तार

August 28, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।नगर के मौहल्ले में स्थित मंदिर के महंत ने युवती पर हवा का चक्कर बता कर ऊपरी चक्कर से युवती को छुटकारा दिलाने के लिए उसकी मां को झांसे में लेने के बाद उसके गालों को गर्म चिमटे से जला दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल युवती के पिता ने पुलिस को पुजारी की सारी बात बताकर पुजारी के खिलाफ तहरीर दी।तहरीर मिलने पर पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।वहीं घायल युवती का मेडीकल कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को नगर के मौहल्ला किला खेड़ा निवासी अजय प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र रामविलास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी और उसकी बेटी खुशी (19) वर्षीय नगर के पंजाबी कालोनी स्थित शिव मंदिर पर भगवान के दर्शन को जाती थी।शिव मंदिर पर स्थाई पता थाना कुंवरगांव क्षेत्र के ग्राम कललिया काजमपुर व हाल पता श्री नरायणगंज सरौरा निवासी कौशलेन्द्र पुत्र रामसेवक पुजारी है।मंदिर के पुजारी ने उसकी बेटी पर ऊपरी चक्कर बता कर उसे अपने झांसे में ले लिया और उसका ऊपरी इलाज करना शुरू कर दिया।
पीड़िता के पिता ने तहरीर में लिखा है कि पुजारी कौशलेंद्र 26 अगस्त को उसकी गैरमौजूदगी में उसके घर आया और बेटी के ऊपर से ऊपरी चक्कर खत्म करने के लिये तांत्रिक विद्या शुरू कर दी और फिर चिमटा गर्म कर उसके गालों को जला दिया। जिससे उसकी बेटी गंभीर रूप सेे घायल हो गई।बताया जाता है कि पुजारी युवती के गालों को चिमटे से जलाकर वहां से फरार हो गया।युवती के पिता अजय प्रकाश ने बताया कि रात जब वह बाहर से अपने घर लौटा तो अपनी बेटी की हालत देख कर उससे पूछताछ की।जानकारी मिलने के बाद पीड़ित युवती के पिता पिता ने पुजारी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में इंस्पेक्टर अजय चाहर ने बताया कि पुजारी ने युवती को गर्म चिमटे से दागा है और अब वह पुलिस की हिरासत में है।पुलिस ने पुजारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights