गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में कार्यक्रमों की श्रंखला में जानकारी हेतु विचार गोष्ठी का किया आयोजन
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं द्वारा उधमिता एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए तकनीकी जानकारी हेतु विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।



स्वयंसेविकाओं के लिए कार्यक्रम की श्रंखला में विधिक एवं मनोवैज्ञानिक सुझाव हेतु काउंसलिंग सत्र भी चलाया गया साथ ही योग एवं व्यायाम संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ.गार्गी बुलबुल की अध्यक्षता में माँ शारदे को नमन कर किया गया।उन्होंने महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया, एवं योग एवं व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजिका कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जीवन की पूंजी है अतः स्वस्थ रहने के लिए हमें अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए। साथ ही योग एवं व्यायाम संबधी प्रशिक्षण भी दिया। स्वयंसेविकाओं में कु पूनम यादव, राजकुमारी, पलक वर्मा, पल्लवी देवी,सुषमा, शिवांगी, प्रियंका, नेहा बी,अंशू आदि की सक्रिय सहभागिता रही। समस्त महाविद्यालय परिवार डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. सोनी मौर्य ,डॉ.इति अधिकारी, डॉ. ममता वर्मा, डॉ. मुक्ता सक्सेना श्रद्धा यादव, डॉ. शुभी भसीन,डॉ.शिल्पी तोमर राजीव ,अनिल सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


