बरेली। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता को बोर्ड की दो राष्ट्रीय समितियों में नामित किया गया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री राजेश जसोरिया ने दी। उन्होंने इसे बरेली और उत्तर प्रदेश के व्यापारिक जगत के लिए गौरव का विषय बताया।बताया गया कि हाल ही में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी के बरेली दौरे के दौरान व्यापारियों और उद्यमियों के साथ बैठकें आयोजित की गई थीं, जिनका संचालन राजेंद्र गुप्ता ने किया। बैठकों में व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के साथ व्यापार एवं उद्योग के विकास से जुड़े सुझाव भी रखे थे।इसी क्रम में राष्ट्रीय स्तर पर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर एंड अर्बन ट्रेड डेवलपमेंट की सात सदस्यीय समिति तथा डिजिटल कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी एडॉप्शन की छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। दोनों समितियों में उत्तर प्रदेश से राजेंद्र गुप्ता को सदस्य नामित किया गया है। ये समितियां बाजारों के विकास, व्यापारिक आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, ग्रामीण उत्पादों के डिजिटल विपणन तथा आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने संबंधी विषयों पर कार्य करेंगी। राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।