बरेली। 125 कैंट विधानसभा क्षेत्र के पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रजनीकांत माहेश्वरी ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत इकाई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। अंत में सम्मेलन के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से यह सम्मेलन सफल, प्रेरणादायक एवं संगठन को नई ऊर्जा देने वाला साबित हुआ।