बरेली। शहर के रोटरी भवन में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में कथित भ्रष्टाचार और छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस और एनएसयूआई नेता एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद ने केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नदीम जावेद रहे, जबकि अध्यक्षता उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने की। पारस शुक्ला ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक से करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार छात्रों की आवाज उठा रहे हैं और पार्टी इस मुद्दे पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि जब तक इस्तीफा नहीं होगा, आंदोलन जारी रहेगा।मुख्य अतिथि नदीम जावेद ने आरोप लगाया कि सरकार पेपर लीक, भ्रष्टाचार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हो रहे कथित दमन और शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-युवाओं ने पेपर लीक के विरोध में एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। संचालन महेश पंडित ने किया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनएसयूआई कार्यकर्ता और सैकड़ों छात्र-युवा मौजूद रहे।