बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ की मजबूती से ही 2027 में रचेगा भाजपा विजय का नया इतिहास

WhatsApp Image 2026-07-22 at 3.34.51 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा द्वारा जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में बिसौली विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन, सहसवान विधानसभा में महापौर मथुरा विनोद अग्रवाल, बिल्सी विधानसभा में पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ के.एम अरोड़ा, सदर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर, शेखूपुर विधानसभा में एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, दातागंज विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने बूथ अध्यक्ष सम्मलेन में बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया।इसी क्रम में सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (शेखूपुर विधानसभा), भगवान दास पैलेस, उझानी (बिल्सी विधानसभा), सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली (बिसौली विधानसभा), सिंह ब्रदर्स मार्बल कॉर्नर, दातागंज (दातागंज विधानसभा), डायट ऑडिटोरियम, बदायूँ (बदायूँ विधानसभा) तथा प्रेम रिसॉर्ट, इस्लामनगर (सहसवान विधानसभा) में आयोजित हुए।महापौर मथुरा विनोद अग्रवाल ने कहा भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ है और बूथ की सबसे बड़ी ताकत बूथ अध्यक्ष हैं। भाजपा की चुनावी सफलता का आधार बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनसंपर्क है। बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव के समय नहीं, बल्कि पूरे वर्ष जनता के बीच रहकर सेवा, संवाद और विश्वास का वातावरण तैयार करते हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक पहुँच बनाए, भाजपा सरकार की योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाए तथा नए मतदाताओं और लाभार्थियों से सतत संपर्क बनाए रखे। वर्ष 2027 का विजय अभियान भी बूथ से ही शुरू होगा और बूथ की मजबूती ही भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाएगी।पूर्व जिलाध्यक्ष एटा संदीप जैन ने कहा भाजपा में बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाला कार्यकर्ता है। बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ती है और बूथ की सक्रियता ही विजय का मार्ग प्रशस्त करती है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर सक्रिय टीम तैयार करे, नियमित बैठकें आयोजित करे और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच भाजपा की नीतियों को लेकर जाए। भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी निभाता है। जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तब वर्ष 2027 में जनपद की सभी छहों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाना सहज होगा।पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ के.एम अरोड़ा ने कहा भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों की बदौलत बनी है। बूथ अध्यक्ष जनता और भाजपा के बीच विश्वास का सबसे मजबूत सेतु हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने क्षेत्र के प्रत्येक मतदाता से आत्मीय संबंध बनाना होगा, सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना होगा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक भाजपा की सेवा की भावना पहुँचानी होगी। चुनावी जीत का आधार बड़े मंच नहीं, बल्कि मजबूत बूथ होते हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी को राष्ट्र सेवा का माध्यम मानकर कार्य करे।पूर्व जिलाध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने कहा भाजपा की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता उसका बूथ आधारित संगठन है। बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई का नेतृत्व करता है। उसकी सक्रियता, अनुशासन और निरंतर जनसंपर्क ही भाजपा की सबसे बड़ी पूंजी है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ की संपूर्ण जानकारी रखे, पन्ना प्रमुखों के साथ नियमित संवाद बनाए रखे और प्रत्येक परिवार तक भाजपा का संदेश पहुँचाए। आने वाले समय में भाजपा की प्रत्येक सफलता बूथ स्तर की मजबूती पर आधारित होगी और वर्ष 2027 में इसका परिणाम पूरे प्रदेश को दिखाई देगा।एमएलसी बोहरन लाल मौर्य ने कहा भाजपा का प्रत्येक बूथ सेवा, समर्पण और सुशासन का केंद्र बनना चाहिए। बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में भाजपा का सबसे प्रभावी चेहरा होता है। वह समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर भाजपा के प्रति विश्वास का वातावरण तैयार करता है। बूथ अध्यक्ष जितना सक्रिय रहेगा, भाजपा उतनी ही मजबूत होगी। प्रत्येक कार्यकर्ता आज से ही बूथ को सशक्त बनाने के अभियान में जुट जाए, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर भाजपा को रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त हो।पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर ने कहा भाजपा की विजय का मार्ग बूथ से होकर गुजरता है। बूथ अध्यक्ष केवल चुनाव प्रबंधन नहीं करता, बल्कि पूरे वर्ष भाजपा के विचार, सेवा और जनसंपर्क को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में नियमित प्रवास करे, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखे, लाभार्थियों से संपर्क बनाए और नए मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का कार्य करे। यदि प्रत्येक बूथ सशक्त होगा तो भाजपा का विजय रथ कोई नहीं रोक सकेगा और 2027 में ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त होगा।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा में बूथ अध्यक्ष ही सबसे बड़ी ताकत हैं। बूथ अध्यक्ष केवल एक पदाधिकारी नहीं, बल्कि भाजपा की विजय के सबसे महत्वपूर्ण सेनानी, नेतृत्वकर्ता और आधार स्तंभ हैं। भाजपा बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में चुनाव लड़ती है और बूथ की मजबूती के दम पर विजय प्राप्त करती है। आगे कहा वर्ष 2027 में बदायूँ जनपद की सभी छहों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरा होगा। जब प्रत्येक बूथ मजबूत होगा, तब भाजपा की विजय ऐतिहासिक होगी।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा भाजपा सरकार की सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। बूथ अध्यक्ष इन उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क बनाए रखे और भाजपा के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करे। मजबूत बूथ ही मजबूत विधानसभा का आधार है।दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा की सफलता बूथ अध्यक्षों की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर भाजपा की विचारधारा का प्रभावी प्रतिनिधि बने, समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करे और भाजपा को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाने का कार्य करे। बूथ की मजबूती ही विजय की गारंटी है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि है और बूथ अध्यक्ष उस कार्यकर्ता शक्ति का नेतृत्व करता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ को आदर्श बूथ बनाने का संकल्प लेकर कार्य करे। जनसेवा, जनसंपर्क और जनविश्वास के माध्यम से भाजपा को और अधिक मजबूत बनाना ही हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए। वर्ष 2027 में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा बूथ अध्यक्ष भाजपा की सबसे मजबूत कड़ी हैं। जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना, सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम और सतत जनसंपर्क ही भाजपा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा भाजपा की पहचान उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से है। बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में भाजपा का सबसे सक्रिय प्रतिनिधि होता है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए और भाजपा की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए। मजबूत बूथ ही 2027 की विजय का सबसे मजबूत आधार बनेगा।वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित और जनसेवा की भावना से कार्य करता है। बूथ अध्यक्ष इस भावना को बूथ स्तर तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ पर कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करे, नए मतदाताओं से संवाद बनाए और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक परिवार तक पहुँचाए। यही प्रयास आने वाले चुनावों में भाजपा की सफलता सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, अभियान संयोजक, ब्लॉक प्रमुख, चैयरमैन, पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights