बदायूं में भाकियू का जोरदार धरना- प्रदर्शन, डीएम को ही सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन,

WhatsApp Image 2026-07-22 at 10.18.30 AM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के आह्वान पर बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा। किसानों ने एसडीएम सदर और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया, जिसके चलते प्रशासन और किसानों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। आखिरकार जिला अधिकारी स्वयं अपने कार्यालय से बाहर आए और किसानों से ज्ञापन प्राप्त किया, तब जाकर प्रदर्शन समाप्त हुआ।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे से मालवीय आवास गृह परिसर में मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना और जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। भारी बारिश के बावजूद हरी टोपीधारी किसान पूरे उत्साह के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी नहीं दी जा रही है, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की गई हैं, बिजली संशोधन विधेयक वापस नहीं लिया गया है, रासायनिक खाद की उपलब्धता पर पाबंदियां बढ़ाई जा रही हैं तथा भूमि अधिग्रहण जैसी नीतियों से किसानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित लाठीचार्ज की भी कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।जिलाध्यक्ष रमाशंकर शंखधार ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए कहा कि जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है और तहसीलों व बिजली विभाग में किसानों का शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मर रजिस्ट्री के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है, जबकि खेतों की अंश प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों का समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने प्रशासन से किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है और संगठन के निर्देश मिलते ही बदायूं से भी किसान दिल्ली कूच करेंगे।प्रदर्शन के दौरान संगठन के नेताओं ने दावा किया कि जिले में सक्रिय अन्य किसान संगठन राष्ट्रीय स्तर के आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाने में असफल रहे, जबकि भारी बारिश के बावजूद भाकियू (टिकैत) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मैदान में डटे रहे।
इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर अजय पाल सिंह, नाथू सिंह यादव, अर्जुन सिंह, पप्पू सैफी, चंद्र मोहन वर्मा, हारून गौश, पप्पू प्रधान, राजेश्वर सिंह, महिपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह, सुनील शर्मा, मास्टर प्रेमपाल सिंह, चौधरी रमेश सिंह, चौधरी ऋषभ सिंह, श्याम पाल आर्य, हेमंत नगर, भगवान सिंह मौर्य, तेजपाल मौर्य, अमरपाल यादव, बृजपाल प्रजापति, सुरेश दीवान, रामकुमार प्रजापति, राजेंद्र, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों किसान प्रदर्शन में डटे रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights