खाद संकट और आवारा पशुओं के मुद्दे पर भाकियू टिकैत का कलेक्ट्रेट घेराव, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-07-21 at 7.03.01 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को जिला प्रभारी चंद्रप्रकाश उर्फ पप्पू गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट का घेराव किया और विभिन्न किसान एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कहा कि धान और गन्ने की फसलों के लिए इस समय खाद की सबसे अधिक आवश्यकता है, लेकिन किसानों को पर्याप्त मात्रा में और समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। इसके अलावा आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों के बकाया गन्ना भुगतान, बिजली आपूर्ति और किसानों की अन्य समस्याओं का भी मुद्दा उठाया गया।
ज्ञापन में स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, मंडियों में किसानों से होने वाली अवैध कटौती रोकने, उर्वरकों पर सब्सिडी बहाल करने, निजी खाद विक्रेताओं पर रेट लिस्ट और स्टॉक बोर्ड अनिवार्य करने तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने की मांग की गई। साथ ही फरीदपुर क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, किसानों की फार्मर आईडी एवं भू-अंश संबंधी त्रुटियों के समाधान और संगठन के पदाधिकारियों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस लेने की भी मांग उठाई गई।
भाकियू टिकैत ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए इसकी निंदा की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो संगठन व्यापक आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। प्रदर्शन के दौरान चौधरी शिशुपाल सिंह , हाजी मोहम्मद इकबाल, धीरेंद्र सिंह राठी , चंद्रप्रकाश , विजय पाल सिंह , यशोदा देवी , राकेश कुमार , महाराज सिंह यादव , सतेंद्र सिंह , पंकज कुमार शर्मा , सुनील यादव एडवोकेट आदि मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights