रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का भव्य अधिष्ठापन समारोह, प्रदीप गुप्ता अध्यक्ष और मुनेन्द्र कुमार सिंह दूसरी बार सचिव बने
बदायूं। रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल का अधिष्ठापन (इंस्टॉलेशन) समारोह सोमवार को सिटी मॉल स्थित सभागार में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता को कॉलर पहनाकर एवं औपचारिक रूप से सीट परिवर्तन कर क्लब का कार्यभार सौंपा। वहीं, मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट को लगातार दूसरी बार क्लब का सचिव नियुक्त किया गया। इस अवसर पर विपिन अग्रवाल ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में क्लब के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की के मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू का क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। उनके साथ बरेली से पधारे रो. आलोक प्रकाश का भी पुष्पमालाओं एवं उपहार देकर सम्मान किया गया।अपने संबोधन में मुख्य अतिथि किशोर कटरू ने कहा कि रोटरी क्लब विश्व की सबसे अग्रणी समाजसेवी संस्था है। जो लोग समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहते हैं, उन्हें रोटरी से अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोटरी के माध्यम से समाजसेवा की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी रोटरी से जुड़कर समाज सेवा में योगदान दिया है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उन्हें एक वर्ष तक क्लब का नेतृत्व करने का अवसर मिला है और वह इस अवधि में अपने कार्यकौशल से रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल की अलग पहचान बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब डिस्ट्रिक्ट 3110 में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करेगा।

निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि किसी भी क्लब की सफलता उसके सदस्यों की एकजुटता और सहयोग पर निर्भर करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह नए अध्यक्ष को हर संभव सहयोग देंगे और उम्मीद जताई कि सभी सदस्य भी नए नेतृत्व के साथ मिलकर क्लब को आगे बढ़ाएंगे।लगातार दूसरी बार सचिव बने मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि वह पूर्व की भांति पूरे समर्पण के साथ अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता का सहयोग करेंगे तथा आने वाले वर्ष में रोटरी क्लब ऑफ बदायूं सेंट्रल द्वारा समाजहित में कई प्रशंसनीय एवं जनकल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जाएंगी।समारोह में अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन अग्रवाल, दीपक सक्सेना, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, सुरेन्द्र चाणक्य, अनिल गुप्ता (ठेकेदार), मुकेश रस्तोगी, रीतेश गुप्ता, डॉ. शरद गुप्ता, रवेंद्र कुमार गुप्ता, संदीप रस्तोगी, नवनीत सक्सेना, विनोद गुप्ता, गौरव माहेश्वरी, सौरभ वैश्य, राजीव भारतीय, विपिन कुमार अग्रवाल (मेंथा वाले), देवेंद्र विक्रम सिंह, सलिल गुप्ता उर्फ विक्की, श्याम जी वार्ष्णेय, विकास गुप्ता तथा राहुल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव मुनेन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने किया।















































































