बदायूँ।।मदर एथीना स्कूल में कक्षा के0जी0 से लेकर कक्षा-5 तक के विद्यार्थियों के लिए एक ‘कहानी वाचन’ एवं कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ‘कहानी वाचन’ प्रतियोगिता का विषय था- ‘नैतिक कहानियाँ’ तथा ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिता का विषय था- ‘‘बंद दरवाजों के पीछेः हमारे घर तो चमचमाते हैं पर सड़कें क्यों नहीं?’’ इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भाषा कौशल का विकास करना था। प्रत्याशियों के उत्साह से पूरा परिसर गूँज उठा। विद्यार्थियों ने न केवल सुंदर और प्रेरणादायक कहानियाँ सुनाईं, बल्कि रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक प्रॉप्स के माध्यम से अपनी कहानियों को जीवंत कर दिया। इसके अलावा ‘भाषण प्रतियोगिता’ के प्रतिभागियों ने भी अपने ज्ञान और प्रतिभा का परिचय देते हुए बहुत ही प्रेरणादायक भाषण दिए। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि कहानियाँ सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह हमारे संस्कारों और कल्पनाओं की नींव होती हैं। आज हमारे विद्यालय के के0जी0 से लेकर कक्षा-8 तक के बच्चों ने जिस तरह से मंच पर आकर अपनी बात रखी, वह उनके बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाता है। डिजिटल युग में भी बच्चों का किताबों और कहानियों से जुड़े रहना बेहद ज़रूरी है।