एक पेड़ सरकार आला हज़रत के नाम से लगाएं, अपने घर को हरियाली से सजाएं
बरेली। 108वें उर्स-ए-आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा ख़ाँ फ़ाज़िले बरेलवी की याद में आयोजित उर्स के अवसर पर दरगाह आला हज़रत के संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोतवाली गेट पर भव्य पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना तथा समाज में पेड़-पौधों के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की तादाद में गुलाब, बेला, चमेली, तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों को निःशुल्क वितरित किए गए। लोगों ने उत्साह के साथ पौधे ग्रहण किए और उन्हें लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मिया ने कहा, “आला हज़रत की तालीमात अमन, मोहब्बत, इंसानियत और समाज की भलाई का पैग़ाम देती हैं। पर्यावरण की हिफाज़त आज वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है। पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना एक नेक अमल और सदक़ा-ए-जारिया है। हमारी कोशिश है कि उर्स-ए-आला हज़रत के मुबारक मौके पर अधिक से अधिक लोगों तक हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचे।”
।” जमात रज़ा ए मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मिया ने कहा, संगठन हमेशा से सामाजिक, धार्मिक और जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी रही है पौधा वितरण अभियान हमारी संस्था की एक निरंतर चलने वाली मुहिम है यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हराभरा वातावरण मिल सकता है आला हजरत के 108वें उर्स के मौके पर इस मुहिम की औपचारिक शुरुआत की जाएगी बरेली से शुरू होने वाला यह अभियान उत्तर प्रदेश के सभी जिलों और इसके बाद देशभर में चलाया जाएगाजमात रज़ा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी मोइन खान ने कहा, “उर्स-ए-आला हज़रत हमें केवल इबादत ही नहीं, बल्कि इंसानियत की खिदमत, समाज की भलाई और प्रकृति की हिफाज़त का भी सबक देता है। आज पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने घरों, मस्जिदों, मदरसों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। यही आला हज़रत की तालीमात पर अमल और मुल्क व समाज के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।”
कार्यक्रम में डॉ. मेहंदी, हसन शाईब उद्दीन रज़वी एडवोकेट अकबर हुसैन डॉ आफ़ताब खान रिटायर्ड जेलर सय्यद रफत अली
आई टी बी पी एस आई अब्दुल नबी समरान खान , हाफ़िज़ तौसीफ़, , मौलाना फरमान, ज़ुबैर नबी, सय्यद इकरार, , अदनान हसन, फरमान हुसैन, मुहम्मद क़मर रज़वी, बिलाल रज़ा घोसी, आसिफ खान एवं वसीम रज़ा सहित जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए पौधा वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के अंत में जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने आमजन से अपील की कि वे “एक पेड़ सरकार आला हज़रत के नाम से लगाएं और अपने घर को हरियाली से सजाएं” तथा पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बनें। संस्था ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समाजहित, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।















































































