बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में आज शुक्रवार की सुबह एक युवक की मस्तिष्क की नश फटने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक के शव का कछला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी उमेश चंद्र दिवाकर (28) पुत्र धर्मपाल सिंह जो कई वर्षो से हरियाणा के गुरुग्राम में एक कंपनी सजावट करने का काम करता था। बीती शाम वह अपने गांव को आया था। जहां उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उसकी नाक से खून बहना शुरु हो गया और थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। उमेश चंद्र की मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है। आज कछला घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। उसके निधन पर सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने उसके घर पंहुच कर गहरा दुख जताया। साथ ही परिवार के लोगों ढांढस बंधाया।