बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष पी.आर. आनंद के नेतृत्व में प्रेम शंकर दिवाकर पर हुए कथित जानलेवा हमले के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि 13 जुलाई को थाना भमोरा क्षेत्र के गांव राजूपुर में प्रेम शंकर दिवाकर पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष पी आर आनंद , तारा चंद चौधरी, कपिल रतन एडवोकेट, ओमपाल दिवाकर , चंद्र पाल सिंह , सचिन सागर , अरुण गौतम , राहुल चौधरी , गौरव आदि मौजूद रहे।