बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज वार्ड नंबर ४२ गुलाब नगर चौधरी मोहल्ला में वार्डों में संगठन सृजन अभियान के तहत पदयात्रा कर जनसंपर्क किया और एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने की और संचालन महामंत्री रेहान वशीरी ने किया।इस अवसर पर बोलते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने कहा कि बूथों पर बी एल ए 2 की नियुक्तियों के पश्चात अब हमें बूथों को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है और जहां भी बूथ अध्यक्ष नहीं है या कमजोर हैं, वहां बूथ अध्यक्ष व उनकी कमेटी बनाकर संगठन सृजन के कार्य को अमली जामा पहनाना है, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में हम चुनावी जंग को फतह कर सके। बीएलए 1 डॉक्टर हरीश गंगवार ने कहा के वार्डों में मोहल्ले मोहल्ले जाकर संगठन के निचले हिस्से में मजबूत ढांचा खड़ा करना होगा, इसमें हम सभी की भागीदारी की विशेष आवश्यकता है। ताकि आने वाले चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके ।इस अवसर पर सर्वश्री सुरेश दिवाकर, इं.जीशान अफरीदी उपाध्यक्ष , महामंत्री डॉ.सरताज हुसैन नूरी, राकेश मिश्रा, उल्फत सिंह कठेरिया, अब्दुल कयूम, बाबर अली, शाहरुख खान, रेहान अंसारी एवं नसीम बशीरी आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।