रक्षाबंधन की मिठाई खाने से 3 मासूम बच्चों की मौत

02_08_2020-sweet_shop_open_today_in_moradabad_20583455
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

जौनपुर।  मुंगरा बादशाहपुर के तरहठी गांव का है. यहां रहने वाले वकील वनवासी की बहन ऊषा बनवासी निवासी जंघई बाजार रक्षाबंधन के दिन अपने मायके आई थीं. वह साथ में भाई के लिए मिठाई भी लाई थीं. रक्षाबंधन के दूसरे दिन सोमवार की शाम और मंगलवार सुबह मिठाई खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी. हालत बिगड़ने से अब तक 3 बच्चों की मौत हो चुकी है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अजय कुमार अधिवक्ता ने बताया कि जहरीली मिठाई खाने से 3 लोगों की मौत हो चुकी है. हालांकि दो लोगों की तबीयत खराब थी, जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से मुंगरा बादशाहपुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया, जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है.

उन्होंने बताया कि मिठाई खाने से कुछ ही देर में सजनी (6) पुत्री राजू बनवासी, किशन (5) पुत्र चौधरी बनवासी निवासी गजाधरपुर जंघई और सुनील (5) पुत्र वकील निवासी तरहठी की हालत ज्यादा बिगड़ गई. सभी को आनन-फानन मुंगराबादशाहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. रात तक एक-एक कर तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है.

उन्होंने बताया कि गांव की ही एक बुजुर्ग महिला और पड़ोसी युवक की हालत भी बिगड़ी थी लेकिन समय रहते चिकित्सकों ने दोनों लोगों को बचा लिया. उधर 3 बच्चों की मौत के बाद बनवासी परिवार में करुणानंदन की माहौल बन गया है. बच्चों की मौत की वजह जहरीली मिठाई से हुआ है या अन्य किसी फूड प्वाइजनिंग से फिलहाल यह जांच का विषय है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights