कछला पुल से बुजुर्ग ने गंगा में लगाई छ्लांग,मौत,गोताखोरों ने निकाला शव

4421d30e-f5a9-4849-bb81-d95d6b4f3ef0
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला गंगा पुल से सुबह एक बुजुर्ग ने गंगा में छलांग लगा दी।जिससे गंगा में डूबकर बुजुर्ग की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर कछला चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और गोताखोरो की मदद से बुजुर्ग के शव को गंगा से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है।बुजुर्ग की गंगा में डूबकर मौत हो जाने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बुधवार की सुबह 11 बजे के समीप थाना क्षेत्र के कछला गंगा घाट के पुल से राम सिंह (81) पुत्र प्रभु दयाल कुशवाह निवासी ग्राम आम का पुरा जजऊ थाना सईया आगरा ने कछला के पुल से गंगा में छलांग लगा दी।जिससे गंगा नदी में डूबने से बुर्जुग की मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार हमराह कां०. नैपाल सिंह,कां० वीरेंद्र ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से बुर्जुग के शव को गंगा से बाहर निकाला।गंगा में डूबे बुजुर्ग की जेब से आधार कार्ड,एक हजार 70 रूपये और एक डायरी निकली।पूलिस ने डायरी में लिखे फोन नं० पर बात कर बुजुर्ग की शिनाख्त की।शिनाख्त के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बुजुर्ग की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights