योगी सरकार अब करेगी ये शहर सोलर सिटी के रूप में विकसित

download
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।  योगी सरकार ने अब धार्मिक शहरों के विकास के लिए कमर कस ली है. इसकी क्रम में अब पांच बड़े धार्मिक शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने की योजना है. अयोध्या, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में सरकार अब सोलर परियोजना को लेकर बड़े स्तर पर काम करने जा रही है. इसके इन शहरों में मौजूद घरों की छतों पर सोलर रूफ टॉप परियोजना को शुरू किया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार भी अनुदान देगी. इस परियोजना को लेकर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसके बाद इन शहरों को बिजली की आपूर्ति के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और निर्बाध बिजली की सप्लाई हो सकेगी.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इतना होगा उत्पादन
जानकारी के अनुसार इन शहरों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगने के बाद बड़ी मात्रा में बिजली का उत्पादन हो सकेगा. जानकारी के अनुसार करीब 669 मैगावाट बिजली घरों की छतों पर लगने वाले सोलर पैनलों से मिल सकेगी. वहीं परियोजना के लिए प्रदेश सरकार करीब 473 करोड़ रुपये का अनुदान देगी और केंद्र सरकार 859 करोड़ रुपये का अनुदान जारी करेगी.

2024 तक पूरा होगा काम
बताया जा रहा है कि इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य 2024 तक रखा गया है. राज्‍य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि एक किलोवाट के सोलर रूफटॉप प्लांट से हर साल उपभोक्ताओं को करीब दस हजार रुपये की बचत होगी. ऐसे में उपभोक्ताओं की बिजली का अधिकांश हिस्सा सोलर प्लांट से ही मिल जाएगा. इससे सरकार को भी फायदा होगा और बिजली सब्सिडी की बचत होगी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights