पतंजलि योग समिति ने समाजसेवी का किया भव्य स्वागत, 20 जून को उझानी में योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की घोषणा
बदायूं। पतंजलि योग समिति ऑडिटोरियम में समस्त योग टीम द्वारा उझानी से पधारे समाजसेवी राजन मेहंदी रत्ता का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के योग साधकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में राजन मेहंदी रत्ता ने कहा कि मनुष्य जन्म लेना आसान है, लेकिन सच्चे अर्थों में मनुष्य बनना कठिन कार्य है। उन्होंने कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योग कक्षाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना ही योग का मूल उद्देश्य है।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 20 जून को उझानी स्थित भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न योगासन, प्राणायाम, योग आधारित प्रस्तुतियां तथा योग नृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसमें बालिकाएं, महिलाएं एवं बुजुर्ग बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता के लिए समस्त योग टीम को आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में योग गुरु गिरधारी सिंह राठौर ने राजन मेहंदी रत्ता द्वारा समाज एवं जनपद के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि चाहे खेलों को बढ़ावा देने की बात हो अथवा बदायूं की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य, राजन मेहंदी रत्ता ने सदैव समाजहित में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी वे इसी प्रकार जनसेवा के कार्य करते रहेंगे।
समारोह के दौरान समस्त योग टीम की ओर से राजन मेहंदी रत्ता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. जुगल किशोर ने किया।इस अवसर पर पूर्व जिला वार अध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह, भीमसेन सागर, उपदेश कुमार, राजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, आवेश पाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, डॉ. आर.पी. सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, नरेश पाल गुप्ता, के.सी. पाल, महेंद्र सिंह, यज्ञ प्रभारी, सुरेंद्र सिंह, चिरौंजी लाल, भगवान स्वरूप गुप्ता, त्रिवेंद्र सिंह, मुनीश प्रेम, अनीता सिंह, रेनू सिंह, सुनीता गुप्ता, संध्या गुप्ता, नीलम सक्सेना, स्वर्णलता, संध्या यादव सहित बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।















































































