बरेली। प्रेम प्रसंग में धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसके प्रेमी ने कोर्ट मैरिज का झांसा देकर उसे गाजियाबाद से बरेली बुलाया और फिर जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता स्वयं को सात माह की गर्भवती बता रही है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़िता नाजिमा के अनुसार वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा की रहने वाली है कई साल से गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। गाजियाबाद में ही रहने लगी है उसकी मुलाकात एक दोस्त की शादी में बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घघोरा घघोरी निवासी आतिफ से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती का आरोप है कि आतिफ उसे गाजियाबाद के एक होटल में रखता था और इसी दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब उसने शादी की बात कही तो बरेली के थाना भोजीपुरा के गांव घघोरा घघोरी निवासी आतिफ ने कोर्ट मैरिज कराने का भरोसा दिलाया और उसे बरेली बुला लियापीड़िता का कहना है कि बरेली पहुंचने के बाद आरोपी उसे जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। गर्भवती युवती काफी देर तक डीएम कार्यालय के बाहर रोती-बिलखती रही और प्रशासन से सहायता की मांग करती रही।मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता के आरोपों के आधार पर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।पीड़िता की मांग है कि आरोपी उसके साथ विवाह करे और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को अपना नाम दे। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।