मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान आयोजित

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.34.42 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित “12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के” विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं एमएलसी प्रतिनिधि शार्देंदु पाठक ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के बसोमा मंडल एवं बनगांव क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कीइस दौरान श्री पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश को विकास के नए आयाम प्रदान किए हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।इसके अतिरिक्त क्षेत्र में प्रगति पथ यात्रा भी निकाली गई, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।इस अवसर पर बसोमा मंडल अध्यक्ष श्री गुलशन प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी उदयवीर दिवाकर जी, मंडल महामंत्री रजत गुप्ता जी, सत्येंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, गजराज सिंह, अजय सोलंकी, पूरन शाक्य, सत्येंद्र साहू सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे!!

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights