वजीरगंज में राज्य कर विभाग का व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ,व्यापारियों की समस्याएं सुनी गईं
बदायूं। नगर पंचायत वजीरगंज स्थित वार्ष्णेय धर्मशाला में राज्य कर विभाग, द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के सर्राफा, वस्त्र भंडार, किराना समेत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़े बड़ी संख्या में व्यापारियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि “जीएसटी 2.0 सुधार : सम जीवन का आधार” के अंतर्गत कर योग्य दैनिक एवं आवश्यक उपयोग की अनेक वस्तुओं पर जीएसटी की दरों में कमी की गई है अथवा उन्हें करमुक्त किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र से संबंधित आवश्यक वस्तुओं को करमुक्त किया गया है। चिकित्सा क्षेत्र में आवश्यक एवं जीवनरक्षक दवाओं को भी करमुक्त किया गया है। स्वास्थ्य एवं जीवन बीमा पर लगने वाले सेवा कर को समाप्त किए जाने की जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषि क्षेत्र से संबंधित उपकरणों एवं उर्वरकों पर जीएसटी की दरों में कमी अथवा करमुक्त किए जाने तथा ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी कर दरों में कमी किए जाने की जानकारी व्यापारियों को दी गई।
उन्होंने कहा कि विभिन्न वस्तुओं पर कर दरों में कमी आने से वस्तुओं की कीमतों में राहत मिली है और अंतिम उपभोक्ता का जीवन अधिक सुगम हुआ है।
इस अवसर पर राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को भी गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत वजीरगंज के बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे। विजय कुमार सोनी उपायुक्त खंड एक बदायूं डॉ संजीव पाठक उपायुक्त खंड दो बदायूं दिव्य प्रकाश सिसोदिया सहायक आयुक्त खंड2 आकांक्षा पांडे सहायक आयुक्त खंड एक मोहम्मद जीशान सहायक आयुक्त खंड 3
अनिल कुमार शर्मा राज्य कर अधिकारी खंड एक जीएसटी परिवार से आए हुए अन्य लोग आलोक सचिन गौरव कुमार जमशेद अख्तर व्यापारी दीपांशु अग्रवाल सुनील कुमार अग्रवाल कैलाश चंद्र अग्रवाल अग्रवाल कोकेश वार्ष्णेय गोपेश वार्ष्णेय
सुमित कुमार गुप्ता अंकित वार्ष्णेय सुयश वार्ष्णेय सुमित वार्ष्णेय अधिवक्ता मौजूद रहे















































































