2022 में सेकुलर पार्टी की सरकार बनानी होगी :आबिद रजा

f869f940-8540-42cd-9eea-20ad758a1a25
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसवान विधानसभा में नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी को किया सम्मानित

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।सहसवान विधानसभा के नवनिर्वाचित प्रधान /बीडीसी के सम्मान में एक निजी मैरिज लॉन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व राज्य मंत्री आबिद रजा मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रधान /बीडीसी व पूर्व प्रधानों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में आबिद रजा ने नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव नजदीक है। आगामी विधानसभा चुनाव में सेकुलर ताकतों को मजबूत करके 2022 में सेकुलर पार्टी की सरकार बनाना बहुत जरूरी है ।

मौजूदा सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई । पेट्रोल ,डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। किसान परेशान है। महंगाई के कारण गरीब मजदूर का जीवन यापन बहुत मुश्किल हो गया है। वर्तमान सरकार अहंकार में डूबी हुई है उसे गरीब, मजदूर ,किसान ,छात्रों की कोई परवाह नहीं है इसलिए ऐसी कमंडी सरकार को हर हाल में बदलना है ।

आबिद रजा ने खासतौर से यह भी कहा कि आप अपने अपने गांव व जिन लोगो के वोट ना बने हो उनके प्राथमिकता के आधार पर वोट बनवाएं तथा चुनाव में यह कोशिश करें कि आपके इलाके में वोटिंग वाले दिन ज्यादा से ज्यादा मतदान हो आप लोग यह सुनिश्चित करें कि आपके गांव में 80 – 90% मतदान से कम ना हो ।

आखिर में आबिद रज़ा ने अपनी बात को समाप्त करते हुए कहा कि आप लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक जुटता से वर्तमान सरकार को हटाने में पूरी कोशिश करें। सांप्रदायिक ताकतों को हर हाल में हटाना होगा और सेकुलर ताकतों को मजबूत करना होगा चाहे इसके लिए हमें कितना ही कड़वा घूंट क्यों ना पीना पड़े।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रधान / बीडीसी व पूर्व प्रधानों ने आबिद रजा का शुक्रिया अदा करते हुए यह वादा किया हम सहसवान में हर हाल में सेकुलर ताकतों को मजबूत करके सेकुलर पार्टी की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करेंगे ।

कार्यक्रम में अहम भूमिका सलीम अहमद ने निभाई तथा उनके सहयोग में जावेद अली, मोहम्मद मियां, वसीम, मोहम्मद तारिक एडवोकेट, वसीम अहमद, इकबाल फारूकी, रईस अहमद अंसारी रहे।

कार्यक्रम में नदायल के प्रधान मुजाहिद अली, भवानीपुर खेरू के प्रधान यूनिस ,चमनपुर के प्रधान असद चौधरी ,अमरपुर के प्रधान मोहम्मद नाजिम खान ,टोटपुरकरसर के प्रधान मोमिन, जोनेरा के प्रधान जैनुल आबदीन, लहरा असदुल्लापुर के प्रधान अजीम बख्श, घुरनपुर के प्रधान बब्बन, छगनपुर के प्रधान असलम, कोल्हापुर के प्रधान रहीस अहमद, सुजातगंज बेला के प्रधान खालिद, लहरा असदउल्लाहपुर के बीडीसी अब्दुल सलाम ,घूरनपुर के बीडीसी नफीस अहमद, नसीरपुर गोसू के बीडीसी डॉक्टर फरमान रजा, सिमरा बनबीरपुर के बीडीसी सरदार खान ,नदायल के बीटीसी बाकर खान ,नदायल के बीडीसी डॉक्टर रिफाकत, हिंडोर के बीडीसी वाजिद, हिडोर के बीडीसी सफदर ,भवानी पुरखली के बीडीसी मोहम्मद अली, भवानी पुरखली के बीडीसी भूरे ,अमरपुर केे बीडीसी सरताज, चमनपुरा के बीडीसी इकरार, अच्छन खान पूर्व प्रधान, सरफराज पूर्व प्रधान, जुगुनू पूर्व प्रधान ,किश्वर पूर्व प्रधान अकील पूर्व प्रधान, मजााहीर पूर्व प्रधान , पूर्व प्रधान रमेश, पूर्व प्रधान बृजलाल ,पूर्व प्रधान रामेश्वर ,पूर्व प्रधान नरेश राठौर ,पूर्व प्रराधा राजू भैया ,पूर्व प्रधान हरीश शर्मा, पूर्व प्रधान हीरालाल, पूर्व प्रधान अशोक ,पूर्वप्रधान वीरपाल ठाकुर, मुन्ने पूर्व प्रधान, सिराज अली पूर्व प्रधान, इशरत मुखिया पूर्व प्रधान ,चाहत हुसैन पूर्व प्रधान, हामिद मुखिया पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights