बैंकों की मनमानी के खिलाफ भाकियू का बिगुल, 18 जून के बाद बड़े आंदोलन की चेतावनी

WhatsApp Image 2026-06-08 at 5.12.53 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं,।भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि 18 जून तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जिले में बड़ा जनआंदोलन शुरू किया जाएगा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड के अधिकारी किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। ऋण वसूली के नाम पर किसानों और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है, अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा है तथा नीलामी की कार्रवाई का प्रचार कर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। भाकियू ने कहा कि किसान अपना कर्ज चुकाने के लिए तैयार हैं, लेकिन बैंक द्वारा अपनाया जा रहा तरीका पूरी तरह अनुचित और किसान विरोधी है।
संगठन ने मांग की कि जब अन्य राष्ट्रीयकृत बैंक एनपीए खातों पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ दे रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड भी किसानों को वही सुविधा उपलब्ध कराए।
भाकियू ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े रियो नाई तथा निजामपुर शाखा के स्थानांतरण आदेशों को तत्काल लागू करने की मांग भी उठाई है। संगठन का कहना है कि यदि 18 जून तक स्थानांतरण आदेशों को अमल में नहीं लाया गया और बैंक अधिकारियों का रवैया नहीं बदला गया, तो क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के सामने धरना देकर आंदोलन किया जाएगा तथा वहीं विशाल किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। आंदोलन की रूपरेखा किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत के मार्गदर्शन में तय की जाएगी।
भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले में आम जनता लेखपालों, सचिवों, पुलिस और अन्य विभागों के कर्मचारियों की कार्यशैली से परेशान है। खाद, गैस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी कार्यों में लोगों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है तथा भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। संगठन का दावा है कि इन समस्याओं का समाधान केवल जनआंदोलन से ही संभव है।
जिलाध्यक्ष रामाशंकर शंखधार ने बताया कि आज से संगठन गांव-गांव जाकर किसानों और आम जनता के बीच प्रचार अभियान चलाएगा तथा बैंकों की नीतियों और जनसमस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करेगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल सचिव विनोद बाबू सक्सेना, जिला महासचिव नरेंद्र सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष भूरेलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष सदर अर्जुन सिंह, तहसील अध्यक्ष सहसवान नत्थू सिंह, नगर अध्यक्ष हारून घोष, किसान नेता विनय कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights