वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, 50 पौधे लगाए गए

WhatsApp Image 2026-06-07 at 5.21.32 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर राकेश मिश्र के निर्देशन में जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के डिप्टी डिवीजन वार्डन (आरक्षित) कवलजीत सिंह एवं अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट राजेन्द्र नगर के सौजन्य से डोहरा रोड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया।
रोपित किए गए पौधों में सहजन, अमरूद, अशोक, तुलसी, पाखड़, इमली सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार वृक्ष शामिल रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों तथा नागरिक सुरक्षा कोर के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रभागीय वार्डन अलखनाथ हरीश भल्ला ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं, लेकिन लगातार हो रही वृक्षों की कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हो रहा है। इससे अनेक पर्यावरणीय समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया।
डिप्टी डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) कवलजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित एवं हरा-भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें स्वच्छ वायु, फल, छाया तथा तापमान नियंत्रण जैसी अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं। उन्होंने आमजन से पौधारोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।
वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व स्टाफ ऑफिसर (हताहत) डॉ. दिनेश विश्वास ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। जिस प्रकार हम अपनी मां की सेवा करते हैं, उसी प्रकार पौधों का संरक्षण करना भी हमारा नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम में डिप्टी पोस्ट वार्डन संजीव अवस्थी, सेक्टर वार्डन सुशांत पांडे, रमेश साहू, संदीप सिंह, डॉ. दिनेश विश्वास, अनिल कुमार, हेमंत पटेल सहित अनेक स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights