उझानी।नगर के मोहल्ला अहिरटोला निवासी वरिष्ठ पत्रकार संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी का इलाज के दौरान आज राजकीय मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया।उनकी मौत की खबर सुनकर उझानी शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पत्रकार एसोसिएशन उझानी के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें वरिष्ठ पत्रकार संजय चतुर्वेदी के बड़े भाई सुशील चतुर्वेदी की इलाज उपरान्त हुई म्रत्यु पर शोक व्यक्त कर परमपिता परमात्मा से उनकी आत्मा की शान्ति प्रदान करने व शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की हिम्मत देने की प्राथना की।इस शोक सभा में सुनील दत्त मिश्रा, राजीव पाल,संजीब सक्सेना, प्रताप यादव,पवन वर्मा, अंशू सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह,राजेश वर्मा, विशाल माहेश्वरी, शाह आलम,राजेश वार्ष्णेय, विश्व प्रकाश शर्मा,अभिनव सक्सेना, अंजार अहमद,देवी गुप्ता, एस. एस. खान ,आरिफ अली,जयपाल सिंह,शंकर लाल आदि पत्रकारों ने दो मिनट का मौन धारण कर वरिष्ठ पत्रकार के म्रतक बड़े भाई की पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की !