जनपद में पी0ई0टी0 परीक्षा 12 केन्द्रों पर आज

IMG_8637
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूं।
जनपद में आज 24 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 को सकुशल व निर्विघ्न ढ़ंग से सम्पन्न कराये जाने के क्रम मेेें कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में प्रेक्षक विशेष सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अवनीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
उन्होने निर्देश दिए कि उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप सकुशल व पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नही होनी चााहिए। उन्होने आयोग के नियमों, निर्देशों का यदि कहीं जरा भी विचलन किए जाने की बात आई तो सम्बन्धित पर्यवेक्षक, केन्द्र व्यवस्थापक तथा सम्बन्धित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। पी0ई0टी0 परीक्षा के लिए कुल 12 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं जहां पर दो पालियों में 5042 अभ्यथी परीक्षा देगें। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्र के अन्दर किसी भी दशा में किसी भी अभ्यर्थी को घड़ी, कैलकुलेटर, मोबाइल अन्य विद्युत उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि गेट पर सख्ती से अभ्यर्थियों की तलाशी सुनिश्चित कराने के साथ ही आयोग के निर्देशानुसार हर स्तर पर पूरी पारदर्शिता व सख्ती बरती जाए। बैठक में परीक्षा से सम्बन्धित सभी अधिकारियों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा वृृहद प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें आयोग के विभिन्न निर्देशों तथा क्या, कब और कैसे करना है, के बारे में विस्तार से बताया गया।
उन्होने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षा है, सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा की सारी तैयारियां गुणवत्तापूर्वक हों। प्रश्न पत्रों की शील्ड पैक परीक्षा कक्ष में ही सी0सी0टी0वी0 की निगरानी में निर्धारित समय पर खुलवाना सुनिश्चित करेंगे व परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा कक्ष में ही शील्ड पैक कराना सुनिश्चित करें। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में विद्युत व्यवस्था, पानी, वाहन पार्किंग अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से रहनी चाहिए। परीक्षा में ड्यूटी करने हेतु चयनित समस्त अधिकारी/कार्मिक के पास उनका पहचान पत्र अवश्य होना चाहिए। कोई भी बिना पहचान पत्र के परीक्षा कक्ष में नहीं रहना चाहिए। स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर स्थानीय प्रशासन व आयोग के प्रतिनिधि के रुप में संपूर्ण अवधि तक उपस्थित रहकर केंद्र अधीक्षक व परीक्षा संचालन व परीक्षा सुरक्षा संबंधित कार्यदाई संस्था के सहयोग से निर्मित परीक्षा संपन्न कराएंगे।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा सुरक्षा संबंधी कार्रवाई संस्था द्वारा विद्यार्थियों की जांच कर अभ्यार्थियों को केंद्र के अंदर भेजा जाए। परीक्षा केंद्र पर पुरुष एवं महिला शौचालय, पेयजल, कोविड-19 का अनुपालन अभ्यार्थियों के मोबाइल बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था की जाए। इस महत्वपूर्ण परीक्षा को सकुशल संपन्न कराना है। प्रश्न पत्र/उत्तर पुस्तिका इत्यादि परीक्षा सामग्री खुली अवस्था में कक्षा से बाहर न ले जाएं। समस्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा सम्बन्धी दस्तावेजों की पैकिंग प्रक्रिया का ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही संवेदनशील परीक्षा है इसमें किसी भी स्तर से किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। परीक्षा एवं परिसर का नियमित रूप से सैनिटाइजेशन कराया जाए, सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रहंे। जनपद में 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दो पालियो में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा दूसरी पाली अपरान्ह 3ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 5042 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन ऋतु पुनिया, एसपी सिटी प्रवीण सिंह चैहान सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहित परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights