सहसवान । प्रधानमंत्री आवासीय योजना मे जमकर हो रहा है घोटाला विधवा का खाली पड़ा प्लाट दिखाकर फर्जी तरीके से पैसे निकालने का आरोप मुख्य मंत्री सहित उच्चाधियारियों से लगाई न्याय की गुहार जांच कर आरोपी पर की कार्यवाही की मांग । प्रधानमंत्री आवासीय योजना में धोखाधड़ी का आरोप विधवा ने मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर की कार्रवाई की मांग सहसवानः विधवा ने एक व्यक्ति पर प्रधानमंत्री आवासीय योजना के आवेदन में अपने प्लाट की जगह दिखा कर धोखाधड़ी से स्वीकृत कराए जाने का आरोप लगाया है। पीडित ने मुख्यमंत्री समेत तमाम उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। एक ओर तो केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर लोग जालसाजी करके पात्र लोगों का हक हड़पने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर के मुहल्ला शहबाजपुर चौक बाजार निवासी विधवा खुर्शीदा बेगम ने अधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा है कि उनके पति के नाम मुहल्ले में ही एक प्लाट है। आरोप है कि मुहल्ले के ही एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया है। उसने एक जालसाज से सांठ-गांठ कर भूमि की जगह उसके प्लाट को दिखा दिया। आरोप यह भी है कि जब भूमि के सत्यापन के लिए संबंधित कर्मचारी आए तो उन्हें भी प्लाट के फोटो करा दिए गए। महिला ने उच्चाधिकारियों से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराए जाने की मांग की है।