बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रिसौली से निजामपुर तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा प्रथम किस्त के रूप में 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गौरतलब है कि मार्ग की जर्जर स्थिति को देखते हुए विधान परिषद सदस्य Vagish Pathak ने समय-समय पर क्षेत्रीय जनता की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने सड़क की बदहाल स्थिति से प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए मार्ग के शीघ्र जीर्णोद्धार की मांग की थी।एमएलसी वागीश पाठक के लगातार प्रयासों और प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप शासन ने सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रथम किस्त के रूप में 30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद अब मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य को गति मिलेगी, जिससे क्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।एमएलसी वागीश पाठक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास और बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।क्षेत्रीय जनता ने भी इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एमएलसी वागीश पाठक के प्रयासों की सराहना की है।