बदायूँ में विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व पौधारोपण

WhatsApp Image 2026-06-05 at 6.37.29 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विधानसभा क्षेत्र बदायूँ के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गुरुवार को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं का शुभारंभ कर उन्हें जनता को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में बदायूँ सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्य अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं।कार्यक्रम के तहत विधायक ने कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित आधुनिक शौचालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। यह सुविधा आमजन को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण प्रदान करेगी।
इसके बाद ग्राम मलिकपुर में राजेश के घर से रविंद्र के घर तक लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण किया गया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास नीतियों के तहत गांव-गांव तक मजबूत सड़क नेटवर्क विकसित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ लोगों का आवागमन भी सुगम हो रहा है।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत ग्राम ललेई एवं डायट ऑडिटोरियम परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। वृक्षारोपण न केवल प्रकृति के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी गारंटी है।विधायक ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। बदायूँ विधानसभा क्षेत्र में भी इन योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और हर वर्ग के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह, श्याम पाल सिंह शाक्य, पप्पू शाक्य, अमित सिंह, सभासद मनोज चंदेल, मंडल अध्यक्ष रामचरण पाल, संतोष शर्मा, गुलाव सिंह राठौर, सुरजीत शाक्य, अमित पाठक, राजेश सिंह, निहाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights