उझानी: शुक्रवार को नगर के विमला हरि भगवान अग्रवाल इंटर कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस पर दिव्य भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रभाकर मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रकृति को अनुकूल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण व स्वच्छता के विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा की ।जूनियर हाई स्कूल हजरतगंज के अध्यापक देवेंद्र गुप्ता ने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने व पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया । उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग व बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा ।रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा सभी ने पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्प लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 5 जून 1973 को मनाया गया था। यह समुद्री प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग वन्यजीव अपराध जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का वैश्विक मंच है। जिसमें सालाना 143 से अधिक देश भाग लेतेइस मौके पर प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा, शिक्षक व छात्र छात्राये मौजूद रहे!