बदायूँ में 14.38 करोड़ की लागत से बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल, क्षेत्र के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ

WhatsApp Image 2026-06-05 at 5.33.40 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शहजाद नगर से रजला मई मार्ग पर बहुप्रतीक्षित सेतु निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। लगभग 14 करोड़ 38 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस सेतु के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि इस पुल की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। बरसात के मौसम में पुल न होने के कारण शहजाद नगर, रजला मई समेत दर्जनों गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाता था, जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा तथा आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना आसान हो जाएगा।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की सुविधाओं को बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।
कार्यक्रम में सत्यवीर सिंह, वेदप्रकाश राठौर, राजेश्वर पटेल, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नवनीत शाक्य, राहुल देव शाक्य, नरेंद्र गरल, सत्यपाल वार्ष्णेय, बादाम सिंह शाक्य, सतेंद्र पाल सिंह फौजी, गेंदन लाल शाक्य, ब्रह्मपाल सिंह, राकेश सिंह, भूरे सिंह, सोनी सिंह, दयानंद शर्मा, सुनील शाक्य, सतेंद्र तोमर, राजेश, पिंकू श्रीवास्तव, मनोज शाक्य, अरविंद शर्मा, अवनीश सिंह, धनपाल सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights