पर्यावरण बचाने का संदेश: फातिमा रजा ने किया पौधरोपण, हर नागरिक से एक पौधा लगाने की अपील

Screenshot 2026-06-05 200837
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष फातिमा रजा ने नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।पौधरोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फातिमा रजा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी उचित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है, तभी वे बड़े होकर पर्यावरण को लाभ पहुंचा सकते हैं।उन्होंने छात्र-छात्राओं को भी पौधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा कि विद्यालयों में लगाए गए पौधों की देखरेख में बच्चों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। छुट्टी के समय भी उन्हें पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए।नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि पौधरोपण से हरियाली बढ़ती है, वातावरण शुद्ध होता है तथा प्रदूषण पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है। वर्तमान समय में बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए पौधरोपण जनआंदोलन का रूप लेना चाहिए।कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ), जेई, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights