आसफपुर ( बदायूं ) – शासनादेश के मुताबिक स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव का स्थानांतरण आसफपुर से प्रदेश स्तरीय संस्थान पर लखनऊ किया गया । अब नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने पदभार संभाल लिया है । इस अवसर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव को नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर प्रतीक चिह्न भेंट कर अनेकानेक शुभ – कामनाएं देकर उन्हें ससम्मान विदा किया । आसफपुर संस्थान पर विकास कार्यों की तेज गति श्रीवास्तव की वास्तविक उत्कृष्ट कार्यशैली की मिसाल देखने को मिली । प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल में एक विशाल आधुनिक संयुक्त शौचालय , कंप्यूटर लैब , समुचित विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा , सुरक्षा की दृष्टि से आधुनिक सी सी टी वी कैमरे व संस्थान पर सौंदर्यकरण के लिए विभिन्न प्रकार की वनस्पति व पौधारोपण कराया ।इस विदाई कार्यक्रम के अवसर पर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के सद्व्यवहार से प्रेरित कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग बेहद भाव विभोर नजर आए ।इस अवसर पर प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को अपना मार्ग निर्देशन दिया व नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान संस्थान के नवागत प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह यादव , प्रधान लिपिक प्रदोष कुमार , प्रेम सागर यादव , बीरेंद्र कश्यप , राजेंद्र पाल यादव , साहिल कुमार , पूर्व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । आसफपुर से दानवीर सिंह