पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को किया सम्मानित

IMG-20210823-WA0024

बिल्सी। उपजिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौजवानों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। तहसील क्षेत्र के गांव दिधौनी के जैन मंदिर के अरिहन्त ग्रुप से संचालित अरिहंत वृक्षारोपण समिति के पदाधिकारियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए संस्थापक प्रशान्त जैन, जसवीर सिंह यादव, अमनदीप उपाध्याय,  राघव गुप्ता, अनुज शर्मा,  भरत कोहली, अमन गुप्ता, शाहनवाज अल्वी, विष्णु असावा, लोकेश राठोर, सचिन आसावा, अनिल जैन सोनी, शरद कुमार जैन आदि को सम्मानित किया।