बदायूं ।जनपद के बिसौली थाना क्षेत्र के मुसिया नगला गांव का एक 17 वर्षीय किशोर पिछले कई दिनों से लापता है। परिजनों के अनुसार केशव उर्फ केका पुत्र संतोष 27 मई 2026 को दोपहर के समय घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश और रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। किशोर के अचानक लापता होने से परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को केशव कहीं दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल संपर्क नंबर 9536223482 पर सूचना दें। परिवार का कहना है कि किशोर की सुरक्षित बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और आमजन से भी सहयोग की अपेक्षा है। क्षेत्र के लोगों ने भी किशोर की सकुशल घर वापसी की कामना की है।